रांची, जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुंडा की 50वीं जयंती पर रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी धरती आबा को नमन किया।



दूसरी ओर जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धरती आबा के अदम्य साहस, स्वाभिमान और जन-जन के उत्थान हेतु किए गए संघर्ष हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
