घाटशिला उपचुनाव : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में रविवार को गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

डॉ गोस्वामी ने लोगों से कहा कि 6 वर्षों के झामुमो गठबंधन सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है। सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओंकी कोई व्यवस्था न होने के कारण घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की जनता अपनी बिमारियों का इलाज करा नहीं पाते। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। ग्रामीण सड़कें बदहाल हैं। मुसाबनी के बंद पड़े ताम्र खदानों के खोलने के लिए झामुमो सरकार ने कोई रुचि नहीं ली। नतीजा घाटशिला विधानसभा विकास में काफी पीछे हो गया।

डॉ गोस्वामी ने कहा कि गरीबों को दी जाने वाली मुफ्त अनाज , पीएम आवास, आयुष्मान भारत तथा किसानों को दी जानेवाली आर्थिक सहायता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का जीवन निर्वाह आसान हुआ है। डॉ गोस्वामी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

चाय बेचने वाले पीड़ित परिवार से मिलने टीएमएच पहुंचे बन्ना गुप्ता, बोले-अपराधियों को कड़ी सजा मिले

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत