जमशेदपुर के सीतारामडेरा में इंटर सेंटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दीपिका सोय को गोल्ड मेडल

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में टाटा स्टील द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर सेंटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025, 6 और 7 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटा स्टील द्वारा संचालित सभी बॉक्सिंग सेंटर्स को शामिल किया गया था। सब-जूनियर, जूनियर और यूथ वर्ग के लड़के-लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया। कुल 9 बॉक्सिंग सेंटर्स से लगभग 125 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

25 किलोग्राम वर्ग में, राजेंद्र विद्यालय (घुटीया) की कक्षा तीन की आठ वर्षीय छात्रा दीपिका सोय ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दीपिका के पिता, बादल सोय, उनके भविष्य को लेकर बहुत आशान्वित हैं। वे चाहते हैं कि दीपिका एक दिन सरकारी अधिकारी बने और एक बड़ी खिलाड़ी के रूप में देश का नाम रोशन करे।

दीपिका वर्तमान में डिमना बॉक्सिंग क्लब में कोच विजय सोय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच विजय सोय के अनुसार, दीपिका पहले भी दो बार वूशु राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम का मान बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका बहुत मेहनत और लगन से अभ्यास करती है और उसके खेल भविष्य के लिए बहुत संभावनाएं नज़र आती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीतारामडेरा के छायानगर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : शहर में चापड़बाजी की घटना अब आम हो चली है. आए दिन शहर में चापड़ से हमला हो रहे हैं. यूं कहें...

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत