भाजपा नेता अश्विनी चौबे बोले- राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के नटरवरलाल, लालू को तो जेल भेजो’

पटना : कांग्रेस सांसद राहुल वोट चोरी वाले बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को ‘नटवरलाल’ करार देते हुए कहा कि दोनों एक ही लीग के हैं और लोगों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं।

एक बिहार का दूसरा दिल्ली का नटवरलाल- चौबे

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये सभी लोग, चाहे राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव, सब एक जैसे हैं। एक बिहार का नटवरलाल है, दूसरा दिल्ली का नटवरलाल है। वे एक ही लीग के हैं और उनके पास चर्चा करने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है।

दोनों का इकलौता मकसद लोगों को गुमराह करना

भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को गुमराह करना और भ्रम पैदा करना है। महाठगबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ लोगों को गुमराह करने की साजिश है। एनडीए सरकार की बिहार में वापसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि एनडीए के पक्ष में वातावरण बना है। 14 नवंबर को झूठ बोलने वाले, भ्रष्टाचार करने वाले, वंशवाद फैलाने वाले, सत्ता में रहकर जंगलराज पैदा करने वाले, अपराधियों का राजनीतिकरण करने वाले राजद कांग्रेस को जनता कड़ा सबक सिखाएगी।

बंपर वोटिंग का मतलब NDA सरकार- भाजपा

पहले चरण के मतदान में हुई बंपर वोटिंग पर उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बन रही है, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता ने शत-प्रतिशत आशीर्वाद दिया है। तेजस्वी यादव के शपथ लेने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का सपना पूरा नहीं होगा। वे कालकोठरी के मुख्य कैदी होंगे। चुनाव के बाद जेल जाना होगा।

लालू बाहर रहेंगे तो हिंसा फैला देंगे

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के चुनावी प्रचार को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि लालू यादव बेल पर हैं और अपराधी का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने अपराधियों को टिकट दिया है। मैंने कोर्ट से आग्रह किया है, जमानत कैंसल कीजिए, जेल के अस्पताल में पूर्व सीएम को रखें क्योंकि वे हिंसक प्रवृत्ति के हैं। लालू यादव बाहर रहेंगे तो हिंसा फैला देंगे। 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक सरयू राय से मिले टाटानगर के एरिया मैनेजर, ट्रेनों की लेटलतीफी पर बताया जल्द ही हो जाएगा समस्या का समाधान

विधायक बोले-आंकड़ों से उनका कोई सरोकार नहीं, स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही आंदोलन के अगले चरण की होगी घोषणा जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल...

जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत