पीएम मोदी आज फारबिसगंज और भागलपुर में करेंगे जनसभा
पटना। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अररिया के फारबिसगंज और भागलपुर में सभा करेंगे। फारविसगंज हवाई अड्डा मैदान में विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे यहां नौ विधानसभा क्षेत्रों यथा, अररिया की छह विधानसभा फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट के अलावा पूर्णिया के बनमनखी, सुपौल के त्रिवेणीगंज और छातापुर की जनता से एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आशीर्वाद लेंगे।
सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, मंत्री नीरज सिंह बबलू सहित कई बड़े चेहरे इसमें शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 10.55 में पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से फारबिसगंज कार्यक्रम स्थल पर 11.30 बजे पहुंचकर 12.15 तक रूकेंगे। वे यहां 45 मिनट रूकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।
इसके अलाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को भागलपुर हवाई अड्डा से सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह भी रहेंगे। साथ ही मेयर डा. बसुंधरा लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सांसद अनिल यादव, कहकशां परवीन, सांसद अजय कुमार मंडल, गिरीधारी लाल यादव, विधान पार्षद डा. एनके यादव, विजय कुमार सिंह, सहित कई नेता मंच पर रहेंगे।
पूर्व विधायक अमन पासवान व निक्की हेम्ब्रम को भी मंच पर जगह दी गई है। कई विक्षुब्ध नेताओं को भी मंच पर जगह दी गई है। साथ दो दर्जन से अधिक नेताओं से प्रधानमंत्री मिलेंगे और उनकी बातों को सुनेंगे। उनके शिकवा-शिकायत को दूर करेंगे।
