चांडिल थाना क्षेत्र के हमीद गांव के समीप नशे में धुत हाइव चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच घायल, एमजीएम में चल रहा इलाज
चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 33 के हमीद गांव के समीप हाइवा की चपेट में आने से ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना में ऑटो चालक सहित पांच लोगों को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर इस घटना में हाइवा चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह मानगो चेपापुल से ऑटो में सवार होकर महिला, पुरुष समेत चार लोग चांडिल जा रहे थे। वहां से ऑटो बदलकर बलरामपुर जाने वाले थे। सभी मानगो के यात्री थे। इसी दौरान चांडिल के हमीद के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गये।
घायलों में ऑटो चालक कपाली ताजनगर का रहने वाला जलीम अंसारी, महिला जरीन खातुन, बगानसाइ रोड नंबर 7 निवासी आइसा परवीन, मंटू गोराई, बुधराम माझी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि हाइवा चालक नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक और हाइवा को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

