जमशेदपुर में देवउठनी एकादशी पर श्याम जन्मोत्सव की भव्य निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब


== सैकड़ों श्याम भक्तों ने जयकारों और भजनों से गूंजाया शहर


== मारवाड़ी समाज काशीडीह और महिला विंग की रही अहम भूमिका


जमशेदपुर । कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) के पावन अवसर पर श्री श्याम जन्मोत्सव (पाटोत्सव) के तहत मारवाड़ी समाज द्वारा एक भव्य एवं विशाल निशान यात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।

यह यात्रा न केवल समाज की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक रही, बल्कि इसने शहरवासियों में आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक सौहार्द और भक्ति भाव का संचार भी किया।

भक्ति, सौहार्द और उल्लास से भरी यह यात्रा शहर के आध्यात्मिक आयोजनों में लंबे समय तक याद की जाएगी।

यात्रा की शुरुआत श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर, काशीडीह (भारत ट्रांसपोर्ट के सामने) से की गई। सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्तों — जिनमें समाज के प्रतिष्ठित सदस्य, महिलाएं, युवा, वरिष्ठजन एवं बच्चे शामिल थे — ने “जय श्री श्याम” के जयकारों और निशानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।

यात्रा में डीजे, नगाड़ों और श्याम बाबा के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा श्री श्री साकची शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्याम परिवार साकची के पदाधिकारियों ने प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी समाज काशीडीह के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह की माताश्री ने भी अपने परिवार के साथ श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया और भक्तों का स्वागत किया।

भक्तों को निशान चढ़ाने के उपरांत पवित्र प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने सुरक्षा, अनुशासन और समन्वय पर विशेष ध्यान देते हुए श्रद्धालुओं को सुगम एवं आनंदमय अनुभव प्रदान किया।

इस निशान यात्रा को भव्य और सफल बनाने में जिला मारवाड़ी सम्मेलन की महिला विंग और मारवाड़ी समाज काशीडीह की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल, जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश सोंथालिया, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री भोला चौधरी एवं विमल अग्रवाल, मारवाड़ी समाज काशीडीह अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महिला विंग प्रभारी संगीता शर्मा, सचिव स्वाति अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय महिला अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रजनी बंसल, तथा किशोर गोलछा, लाला मूनका, मनोज चेतानी, दिलीप गोयल, संजय शर्मा, कैलाश केवलका, लाला जोशी, पंकज छावछरिया, अंकित मोदी, श्याम सुंदर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राज किशोर मोदी, मुरारी लाल गोयल, श्याम गोयल, राजेश अग्रवाल टिक्कू, अशोक खंडेलवाल, नरेश खंडेलवाल, सांवरलाल अग्रवाल, विनोद खंडेलवाल, ललित शर्मा, रतन सहरिया, सुरेश देबुका, ललित गढ़वाल, संजय रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, सीताराम देबुका, महेश छापोलिया, विमल हरूपका, अमित सरायवाला, नवीन अग्रवाल, आनंद चौधरी, अनुराग अग्रवाल, सुंदर नगर शाखा के सदस्य एवं नारी शक्ति विंग की राखी शर्मा, पिंकी सहरिया, रेखा शर्मा, गंगा खेमका, संतोष महेश्वरी, सुनीता अग्रवाल, पुष्पा मूनका, रूपा मूनका, रश्मि अग्रवाल, सुमन शर्मा, नीलम शर्मा, मेनका शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Artemis II Astronauts Speak With ISS During Lunar Mission

Artemis II astronauts spoke with ISS crew after orbiting the Moon, sharing deep space experiences as they return to Earth for landing.

Clashes Erupt During Encroachment Drive in Bokaro

Clashes broke out in Bokaro as BSL officials demolished illegal constructions on plant land, facing resistance from encroachers during the drive.

Opinion

Middle East War Risks Global Economic Shock

Rising Middle East tensions could trigger a global food and fuel crisis, highlighting weak global governance and costly geopolitical adventurism.

Baby Girl

Congrats, it's a baby girl.  Wrap her up, let the autumn leaves curl. At 5, she plays with her brother's car. Her mother reminds, come back soon...

Just A Girl 

You May Also Like

Police Seize 20 Boxes of Codeine Syrup in Jugsalai

Police in Jamshedpur seized 20 boxes of banned Onrex cough syrup from a Jugsalai transport agency, tracing the illegal consignment to Ranchi supply chains.

Trump Warns ‘A Whole Civilization Will Die’ as Iran Deadline Looms over Strait of Hormuz

US President Threatens Military Action Unless Tehran Reopens Key Oil Waterway by Tuesday Night Key Points: Trump warns on Truth Social that “a whole civilization will...

Read More

Discussion

Recent