जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से दो अवैध पिस्टल समेत तीन युवक गिरफ्तार

जुगसलाई गोली कांड में रही है तीनों युवकों की संलिप्तता, पूछताछ जारी

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना पुलिस ने बीती देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को दो अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार रात करीब 2:20 बजे खरकई नदी रेलवे ब्रिज के पास हुई गिरफ्तारी।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अज्ञात युवक हथियार के साथ किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि उक्त युवक कुछ दिन पहले जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में शामिल थे। 24 अक्टूबर 2025 को जफर अली उर्फ मुर्गा राजू पर गोली चलाने की घटना में इनका नाम सामने आया था। इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 112/25 दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हयात अहमद (19 वर्ष), मोइनुद्दीन (18 वर्ष) और शाकिब हुसैन (18 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी जमशेदपुर के शास्त्रीनगर और रानीकुदर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो स्वचालित पिस्टल (7.65 एमएम), एक मैगजीन का स्प्रिंग, तीन खाली खोखे और एक पिलेट बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। बरामद हथियारों के स्रोत और इनसे जुड़ी अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में हजरत चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, भव्य तैयारियां पूरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7...

बालीगुमा जल मीनार निरीक्षण में मिली खामियां, मेयर सुधा गुप्ता ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत