बिहार में जेडीयू ने विधायक व मंत्री समेत 11 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

पटना : बिहार चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बागियों पर सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जेडीयू ने पार्टी से बगावत करने वाले 11 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। खास बात यह है कि जिन नेताओं पर एक्शन लिया गया है, उनमें पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं।

राज्य में जिन नेताओं को पार्टी से निकाला गया है उनमें मुंगेर से आने वाले पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई से आने वाले पूर्व विधायक संजय प्रसाद, सीवान के पूर्व एमएलसी श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर से ताल्लुक रखने वाले रणविजय सिंह, शेखपुरा के सुदर्शन कुमार, बेगुसराय के अमर कुमार सिंह, वैशाली आसमा परवीन, औरंगाबाद के लव कुमार, कटिहार की आशा सुमन, मोतिहारी के दिव्यांशु भारद्वाज और सीवान के विवेक शुक्ला शामिल हैं।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

पार्टी ने निष्कासित किए जाने वाले नेताओं की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी की है। लिस्ट जारी करते हुए पार्टी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी ने इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर रचा इतिहास

जमशेदपुर 2026: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) रोइंग अकादमी ने अपने छोटे से सफर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कटक में आयोजित...

जमशेदपुर के हाता रोड में चिप्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की 5 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हाता रोड स्थित एक चिप्स और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, Himanta Biswa Sarma के खिलाफ पुलिस दर्ज करे एफआईआर

जमशेदपुर: राजनीतिक बयानबाज़ी पर बढ़ता टकराव—कांग्रेस ने आरोप लगाया कि Himanta Biswa Sarma द्वारा Rahul Gandhi और Pawan Khera पर की गई टिप्पणियां न...

बारीडीह हाई स्कूल को मिला प्लस-टू दर्जा

बारीडीह हाई स्कूल को प्लस-टू मान्यता मिलने से छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च माध्यमिक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत