मिथिला पंचांग तारीखों का लेखा-जोखा नहीं बल्कि हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का मार्गदर्शक : सरयू राय

परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में मिथिलांचल वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग 2026 का भव्य विमोचन

जमशेदपुर: शहर के साकची स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के सभागार में शनिवार को मिथिलांचल के वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग 2026 का विधिवत विमोचन पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय ने किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, मैथिली समाज के वरिष्ठ सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के सदस्यों ने की। समारोह का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात पंचांग के महत्व, परंपरा और समाज में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि “मिथिला संस्कृति हमारी भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है। पंचांग केवल तारीखों का लेखा-जोखा नहीं बल्कि हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का मार्गदर्शक होता है।” उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सांस्कृतिक एकता और परंपरा को सशक्त करने का कार्य करते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर बीजेपी का प्रदर्शन

जमशेदपुर के मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और फैसले को वापस लेने की मांग की।

एग्रिको, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ

जमशेदपुर। जमशेदपुर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का विधिवत शुभारंभ किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत