जमशेदपुर में Tata Steel हाफ मैराथन दौड़ , दिल से दौड़ – 30 नवंबर को
8 राज्यों के पांच हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
जमशेदपुर: टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से 30 नवंबर को हाफ मैराथन दौड़ , दिल से दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस बार की दौड़ में 8 राज्यों से धावक शामिल होंगे, और हजारों लोग हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। मैराथन को चार श्रेणियों में बांटा गया है — 10 KM, 7 KM, 5 KM और 2 KM फन रन।
इस दौड़ में कुल पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है ।
इस साल भी टाटा स्टील ने मैराथन को एक बड़ा आयोजन बनाने की तैयारी की है। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि भागीदारी और उत्साह दोनों में पिछले साल से वृद्धि होगी।
यह दौड़ न केवल फिटनेस को बढ़ावा देती है, बल्कि स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य करती है।
प्रतिभागी और दर्शक इस आयोजन को देखने और इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयारी में जुट गए हैं।

