सरायकेला के छोटा सिजुलता सीएससी से 60 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, पीछा कर रहे लोगों पर फायरिंग

सरायकेला : सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को छोटा सिजुलता नवोदय चौक के समीप सीएससी में बाइक सवार अपराधियों ने 60 हजार नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है तीन युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे और हथियार के बल पर केंद्र संचालक अनूप महाकुड़ से 60 हजार लूटकर फरार हो गए। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी लोगों ने अपराधियों का पीछा करना शुरू किया। भगाने के क्रम में अपराधी अनियंत्रित होकर गिर पड़े, मगर सामने से भीड़ को आता देख अपराधियों ने उन पर तीन राउंड गोलियां चला दी। गनीमत रही कि इस गोली चालन की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उधर गोली चलता देख स्थानीय लोग सहम गए। इस बीच मौका देखकर अपराधी भाग निकले। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है कि राजनगर थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी और लूट की वारदात हो रही है। एक हफ्ते के भीतर तीन- तीन चोरी की बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक करती है.।वैसे इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 12...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत