जमशेदपुर के मानगो संजय पथ में गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग करने वाला अपराधी टेका चौधरी पिस्तौल समेत गिरफ्तार, गया जेल

जमशेदपुर : पुलिस ने बीते 5 अक्टूबर को जिला बदर अपराधकर्मी मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ निवासी उमेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त एक नामजद आरोपी दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम का देशी पिस्तौल भी बरामद किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर एमजीएम थाना कांड संख्या 96/2023, मानगो थाना कांड संख्या 403/2021 और जरमुण्डी थाना (दुमका) कांड संख्या 54/2023 जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.।इन मामलों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पिस्तौल को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।

वैसे वह समय-समय पर वह क्षेत्र में लोगों को डराने धमकाने के मकसद से ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

गोइलकेरा में पदस्थापित एएसआइ की ह्रदय गति रूकने से मौत

गोइलकेरा थाना में तैनात एएसआइ हरे राम शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सवारी गाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

चाईबासा के गोइलकेरा में सवारी गाड़ी की छत से गिरने पर 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की मौत हो गई, सिर में गंभीर चोट लगी थी।

रामगढ़ के रजरप्पा में डकैती, शिव शंकर ज्वेलर्स से करोड़ों के गहने लूटे, दो बदमाश पकड़े गए, भीड़ ने जमकर पीटा, तीन फरार

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात ने सनसनी फैला दी। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरप्पा मोड़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत