जमशेदपुर में लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने की आत्महत्या,मानगो टीचर्स कॉलोनी की घटना, महिला हिरासत में

जमशेदपुर में लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने की आत्महत्य,मानगो टीचर्स कॉलोनी की घटना, महिला हिरासत में
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा (26 वर्ष) के रूप में की गई है। वह पूजा पांडे नामक विवाहित महिला के साथ पिछले कुछ महीनों से लिव-इन रिलेशन में रह रहा था।

सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि पूजा पांडे विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। बावजूद इसके वह अभिषेक को अपने साथ रख रही थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से वह अभिषेक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने पूजा पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही, मृतक के मोबाइल फोन और कमरे से बरामद साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

जानिए लिव-इन रिलेशन का मतलब होता है

जब कोई अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला (या कुछ मामलों में विवाहित व्यक्ति भी) बिना शादी किए एक साथ पति-पत्नी की तरह एक ही घर में रहते हैं, तो उस स्थिति को लिव-इन रिलेशनशिप कहा जाता है।

इसे सरल शब्दों में समझिए

लिव-इन रिलेशन का अर्थ है दो वयस्क व्यक्तियों का बिना विवाह के, आपसी सहमति से एक साथ रहना।

कानूनी स्थिति (भारत में)भारत में

लिव-इन रिलेशन अवैध नहीं है।सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में यह माना है कि अगर दो बालिग व्यक्ति आपसी सहमति से साथ रहना चाहते हैं, तो यह उनका संवैधानिक अधिकार (Right to Life and Personal Liberty) है।
हालांकि, यह शादी नहीं मानी जाती, इसलिए इससे मिलने वाले वैवाहिक अधिकार (जैसे विरासत या पति/पत्नी की कानूनी स्थिति) स्वतः लागू नहीं होते।
महिलाओं के अधिकार
सुप्रीम कोर्ट और कुछ राज्यों के कानूनों के अनुसार —लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला को घरेलू हिंसा से सुरक्षा (Domestic Violence Act, 2005) के तहत संरक्षण मिल सकता है।

अगर यह संबंध “स्थायी और लंबे समय तक” चला है, तो महिला भरण-पोषण (maintenance) की भी हकदार हो सकती है।

सामाजिक दृष्टि से
हालाँकि कानून इसे मान्यता देता है, लेकिन भारतीय समाज के कई हिस्सों में लिव-इन रिलेशन को सामाजिक स्वीकृति नहीं मिली है।
इस वजह से अक्सर ऐसे रिश्तों को लेकर विवाद, पारिवारिक असहमति या मानसिक तनाव जैसी परिस्थितियाँ भी बन जाती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत