झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया बापू काे नमन

रांची : गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार , मार्गदर्शन, आदर्श और उनका संदेश स्वच्छ मन, स्वच्छ विचार और स्वच्छ सोच की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रण लेने का दिन है। ऐसा करने से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूरी होगी। बगैर हिंसा उन्होंने दुनिया में अलग पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं जिनकी वजह से आज भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों से आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन में पूरी संजीदगी से बापू के सिद्धांतों को अपनाएं और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता के माहौल को और मजबूती दें।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी एवं कर्मठता की मिसाल थे। उनके दिए गए नारे “जय जवान, जय किसान” आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से हमें कर्तव्यपरायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर हम झारखंड और भारत को और सशक्त बना सकते हैं।

इस मौके पर बापू की प्रतिमा के समक्ष कलाकारों ने राम धुन और भजन प्रस्तुत किए।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Gujarat Clears Incentive Support For Chemical, Auto And Textile Projects Worth Rs 1,567 Crore

Gandhinagar, June 19 (IANS) Gujarat has approved incentive assistance for 15 major industrial projects involving a combined investment of Rs 1,567.18 crore under the...

Gujarat Minister Reviews Dholera Green Belt Project, Semiconductor Plant Progress

Ahmedabad, June 19 (IANS) Gujarat Minister Arjun Modhwadia has reviewed two key projects transforming the future of Dholera Special Investment Region (SIR), inspecting an...

Opinion

Jiiva-Starrer Jolliya Irrundha Oruthan’s First Look Released

Chennai, June 18 (IANS) The makers of director M Rajesh's next full lengthy comedy entertainer, 'Jolliya Irrundha Oruthan', featuring actor Jiiva in the lead,...

Sunny Deol’s Powerful Dialogues & Disturbing Partition Scenes Stir Emotions In Teaser Of BATWARA 1947

Mumbai, June 18 (IANS) The makers of Sunny Deol starrer BATWARA 1947 dropped its first official teaser today on June 18 on various...

You May Also Like

Bihar: Woman Gang Raped In Begusarai

Patna, June 18 (IANS) A shocking case of alleged sexual assault and extreme brutality against a woman in Bihar’s Begusarai district has triggered widespread...

Russia And ASEAN Adopt Kazan Declaration, Advance Strategic Partnership

Kazan (Russia), June 18 (IANS) Russian President Vladimir Putin and the Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) delegations on Thursday adopted the Kazan Declaration...

Read More

Discussion

Readers' Comments

Recent