उडुपी पेजावर मठ के पीठाधीश श्री श्री 108 श्री विश्व प्रसन्न तीर्थ जमशेदपुर पहुंचे

जमशेदपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी एवं उडुपी पेजावर मठ के पीठाधीश श्री श्री 108 श्री विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामीजी सोमवार अपराह्न आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिस्टुपुर पहुंचे। स्वामीजी के साथ उनके 30 शिष्य भी हैं। सभी का स्वागत मंदिर कमेटी द्वारा बैंड-बाजे की धुनों के बीच चरण स्पर्श, चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया।

स्वामीजी के आगमन के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर तेलुगु समाज के प्रबुद्धजन, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां पहुंचीं थीं जिन्होंने स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर कमेटी के डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर ने बताया कि मंगलवार सुबह स्वामीजी पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत नवरात्र को लेकर राज राजेश्वरी देवी की विशेष कुमकुम पूजा होगी। तत्पश्चात स्वामीजी भक्तों को दर्शन एवं आशीर्वचन देंगे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बीडी गोपाल कृष्णा, उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर, महासचिव एसवी दुर्गा प्रसाद शर्मा, जी विजय कुमार, नरसिंह राव, श्रीनिवास राव, अंजी राव, पी कुमार, एम. ईश्वर, राजू राव सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

स्वामीजी अपराह्न चार बजे अपने शिष्यों के साथ रांची होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल रेलवे ने मानसून से पहले मुंबई मंडल में तैयारी तेज कर दी है। सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि...

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत