पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद पर दावेदारी तेज, राकेश तिवारी ने प्रदेश प्रभारी के समक्ष मजबूती से किया दावा

जमशेदपुर: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार राकेश तिवारी ने शनिवार को कोल्हान प्रवास पर आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (CWC) के स्थायी सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू से सरायकेला परिसदन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन सृजन अभियान पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान राकेश तिवारी ने कांग्रेस में अपने 35 वर्षों के लंबे योगदान का उल्लेख करते हुए प्रदेश प्रभारी से आग्रह किया कि जिला अध्यक्ष के चयन में केवल जातीय समीकरणों को आधार न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह पद ऐसे व्यक्ति को मिलना चाहिए जो पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हो, संगठन के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहे और सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने में सक्षम हो।

तिवारी ने स्पष्ट कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वही बने जो 24 कैरेट प्योर कांग्रेस का सच्चा सिपाही हो, निचले स्तर तक संगठन को विस्तार देने की क्षमता रखता हो और कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह जोड़कर रख सके।

राकेश तिवारी पार्टी में छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और लंबे समय तक विभिन्न दायित्व निभाते हुए संगठन को मजबूत किया है।

यही अनुभव और सक्रियता अब उन्हें जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में खड़ा करती है।

भेंट के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तिवारी के अनुभव और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें जिले के लिए उपयुक्त विकल्प बताया।

बताते चलें कि पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक दृष्टि से कोल्हान का अहम जिला माना जाता है।
यहां की राजनीति सीधे जमशेदपुर शहरी और ग्रामीण सीटों पर असर डालती है।
पिछले कुछ वर्षों में जिला अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में कई बार खींचतान देखने को मिली है।
यही कारण है कि इस बार प्रदेश प्रभारी के. राजू के सामने जिला अध्यक्ष चयन एक बड़ी चुनौती है।
राकेश तिवारी की दावेदारी की तीन मुख्य बातें
35 वर्षों का अनुभव – छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश सचिव तक, संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका।

“24 कैरेट प्योर कांग्रेस” का दावा – हर धर्म, जाति व वर्ग को साथ लेकर चलने की क्षमता पर जोर।

जातीय समीकरण का विरोध – कहा, जिला अध्यक्ष चयन निष्ठा, समर्पण और सांगठनिक क्षमता के आधार पर हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, उपायुक्त की दो टूक -नहीं हो मनमानी फीस वृद्धि

फीस रसीद में ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, परिवहन शुल्क, परीक्षा शुल्क का स्पष्ट उल्लेख हो अब स्कूल प्रबंधन किसी बुक स्टोर, विशेष दुकान से किताबें...

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 218 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस, चार महीने में लगभग 500 रुपये बढ़ी कीमत

जमशेदपुर /नई दिल्ली : पहली अप्रैल बुधवार से ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आज से ही...

रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन ग्रामीणों की मौत

रामगढ़ के गोला क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत