अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का रंगारंग आगाज

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों का रविवार को रोमांचक ट्रेजर हंट प्रतियोगिता से हुआ शुभारंभ। अग्रवाल युवा मंच और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिय। टीम ब्लैक विजेता रही। इस टीम ने खजाने के साथ ₹11,000 की राशि जीती। वेंगा ब्वायज उपविजेता रहे और उन्होंने ₹7,100 की राशि जीती। तीसरे स्थान पर ऑपरेशन सिंदूर टीम रही, जिन्हें ₹5,100 की राशि मिलेगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कार सज्जा, श्रेष्ठ वेशभूषा, विशेष प्रस्तुति और सबसे पहले गंतव्य तक पहुँचने वाली टीम को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

नाट्य मंचन के माध्यम से दिया सामाजिक संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सभी प्रतिभागी टीमों ने विशिष्ट वेशभूषा में पाँच-पाँच मिनट का मंचन प्रस्तुत किया। इनमें कश्मीर में धर्म पूछकर हत्या पर आधारित “ऑपरेशन सिंदूर”, लड़कियों पर तेज़ाब हमले पर “छपाक”, उत्तराखंड की प्राकृतिक त्रासदी, रक्तदान का महत्व, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राजस्थानी संस्कृति जैसी भावनात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कई नाटकों ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शन के लिए अनीता अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

अतिथियों का हुआ सम्मान

प्रतियोगिता का शुभारंभ सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, समाजसेवी अरुण बाकरेवाल, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं महासचिव मंटू अग्रवाल ने झंडा दिखाकर किया। निर्णायक मंडली में युवा उद्योगपति हर्ष बाकरेवाल और सीए मुकेश अग्रवाल शामिल रहे। अतिथियों, निर्णायकों, प्रायोजकों और प्रतिभागियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण और आगे के कार्यक्रम

सभी विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कार वितरण 22 सितंबर को आम बागान, साकची में होने वाले मुख्य समारोह में किया जाएगा। अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने आयोजन की सफलता का श्रेय पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया। लायंस क्लब प्रीमियम के सचिव अंशुल रिंगसिया ने कहा कि यह आयोजन समाज में उत्साह, मनोरंजन और सकारात्मक स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देता है। धन्यवाद ज्ञापन अग्रवाल युवा मंच के महासचिव मयूर संघी ने किया।

श्याम बाबा के भजन के साथ पहले दिन का समापन

पहले दिन शाम को श्याम मंदिर, बिस्टुपुर में भजन संध्या एवं प्रसाद का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य भूमिका मुकेश आगीवाल, प्रांजल सरावगी और लिपु शर्मा की रही।

17 सितंबर के कार्यक्रम

2:00 बजे – घाटशिला शाखा, 3:00 बजे – धालभूमगढ़

4:00 बजे – चाकुलिया और 5:30 बजे – जादूगोड़ा में अग्रसेन पूजा संपन्न होगी, जिसमें जिला से भाग लेने सभी जाएंगे।

समाज के विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, अजय भालोटिया, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दीपक पारीक, नेहा चौधरी, सपना भाऊका, ममता मूनका, नवनीत चौधरी, निशा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, महेश भाऊका, सन्नी संघी, बिमल रिंगसिया, अश्विनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत