पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और एसएसपी ने लिया साकची बाजार का जायजा
जमशेदपुर : शहर में विशेषकर साकची मार्केट और उसके आसपास लगने वाले जाम को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडेय शनिवार को जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपयुक्त ने साकची बाजार में हुए अतिक्रमण और अवैध रूप से फुटपाथ कर लगने वाले दुकानों को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने अक्षेस से फुटपाथी दुकानदारों का ब्यौरा मांगा और उन्हें व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उपायुकत ने बताया कि शहर में पर्व- त्यौहार के मद्देनज़र यह कार्रवाई की जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों एवं सड़कों पर जाम ना लगे इसको लेकर पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। साथ ही फुटपाथी दुकानदारों को भी किसी तरह की परेशानी ना हो इसे भी ध्यान में रखा गया है। वहीं एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि भीड़भाड़ और बाजार वाले स्थान में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि अपराध पर अंकुश लगे और लोग आसानी से बाजारों में आना जाना कर सकें। ट्रैफिक जाम को लेकर भी कई दिशा- निर्देश भी दिए गए हैं.।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इसका सख़्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया।


