बागबेड़ा में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, रांची के हटिया में धराया दुष्कर्मी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत सीपी टोला में 26 वर्षीय बिहार निवासी मारुति नंदन नाम के शख्स ने हैवानियत की हदें पार करते हुए ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस शख्स ने मानवता को शर्मसार करने का काम किया।

एक माह पूर्व 26 वर्षीय मारुति नंदन कामकाज की तलाश में जमशेदपुर पहुंचा जहां बच्ची के परिजनों ने रिश्तेदार होने के नाते उसे अपने निवास में उसे पनाह दी। शनिवार सुबह मौका देखते साथ युवक ने घर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और भाग खड़ा हुआ। बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर पहले सदर अस्पताल पहुंचे जहां बच्ची को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बच्ची की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल टाटा मेन अस्पताल में बच्ची का इलाज कराया गया है। इधर बच्ची के परिजनों ने बागबेड़ा थाना मे शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही बागबेड़ा पुलिस युवक की तलाश में जुट गई और आज सुबह रांची के हटिया से युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी है। बच्ची के साथ घटी घटना से परिजनों में काफी आक्रोश है परिजन कड़ी से कड़ी करवाई की मांग कर रहे है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत