सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधी को खदेड़ कर दबोचा
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को लिट्टी चौक के पास से सोमवार को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। अपराधी का नाम ऋतिक है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। बताया जाता है कि दस दिन पूर्व ऋतिक ने झूला मैदान के समीप एक युवक के साथ मारपीट की थी। युवक अभी भी अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस को उस मामले में ऋतिक की तलाश थी।इधर सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान लिट्टी चौक के समीप पुलिस की नजर ऋतिक पर पड़ी । पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर दबोचा और अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

