बागबेड़ा में पार्थिव महादेव की पूजा और भजन संध्या
जमशेदपुर : बागबेडा कालोनी विधापति परिषद के परिसर में श्री श्री पार्थिव शिव लिंग पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।इस पूजन समारोह में कोल्हान के मैथिली समाज की भागीदारी रही। मैथिली समाज की मिथिलानी के हरेक घर में पार्थिव लिंग निर्माण के लिए परिषद के द्वारा मिट्टी पहुंचाया जाता है और मिट्टी से मिथिला समाज के मिथिलानी पार्थिव शिव लिंग का निर्माण किया जाता है। मिथिलानी के द्वारा दो लाख अठासी हजार पांच सौ पार्थिव शिव लिंग का निर्माण किया गया। उस पार्थिव शिव लिंग की पूजा आठ यजमान के द्वारा किया गया ।यजमान के रूप में अखिलेश मिश्र, अमन मिश्र, विवेकानंद झा, कीर्ति नारायण मिश्र, अमरेन्द्र लाल कर्ण, रंजीत झा उर्फ लडडू झा, संजीत झा और राजेश मिश्र शामिल थे।
इस पार्थिव शिव लिंग पूजनोत्सव को संपादित करने में पं त्रिगुणा नंद पाठक, पं अशोक झा, पं विपिन झा, पं रति कान्त झा और पं अभिमन्यु मिश्र का योगदान रहा।
शहर के कई वरिष्ठ लोग पूजा स्थल पर पहुंच कर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर जुस्को वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, रविन्द्र कुमार झा उर्फ नटटू झा, लक्षमण झा, अरुण कुमार झा कलाकार, ललन चौधरी, रवींद्र कुमार मिश्र उर्फ चंदन ,निलांबर चौधरी, हरि मोहन झा,उमा कांत झा आदि अन्य कई लोग शामिल हुए।
समापन के बाद भजन संध्या का आयोजन शंकर नाथ झा के द्वारा किया गया जिसमें मिथिलानी महिला और मिथिला समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद थे।


