एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम ब्लेंडेड प्रोग्राम के नए बैच का उद्घाटन

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने ऑनलाइन एजुकेशन एक्सओएल (एक्सएलआरआइ ऑनलाइन लर्निंग ) के अंतर्गत पीजीडीएम ब्लेंडेड प्रोग्राम 2025-27 के नए बैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अलग-अलग उद्योगों से आए 135 कार्यरत पेशेवरों ने इस शैक्षणिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। यह कोर्स व्यावहारिक नेतृत्व कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता का संतुलित संगम है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से हुई, जिसका नेतृत्व डीन (प्रशासन व वित्त) डॉ. (फादर) डोनाल्ड डीसिल्वा ने किया। मौके पर डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने छात्रों को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक मार्टिन सेलिगमैन के “लर्न्ड हेल्पलेसनेस” सिद्धांत का उल्लेख किया और छात्रों से आग्रह किया कि वे विफलताओं से घबराएं नहीं, बल्कि उन्हें सीख का अवसर मानते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने अनुशासन, सक्रियता और ईमानदारी के साथ प्रदर्शन की बात पर बल दिया। एक्सएलआरआइ के डीन एडमिन डॉ. संजय पात्रो ने एक्सएलआरआइ की समृद्ध विरासत और समय के साथ उसके इनोवेटिव दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए छात्रों को बधाई दी और इस चुनौतीपूर्ण लेकिन परिवर्तनकारी कोर्स में प्रवेश के लिए उनके जज्बे की सराहना की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरइडी के सीएचआरओ हरीश राजगोपालन उपस्थित थे। उन्होंने एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में सिद्धांत और व्यवहार के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि नेतृत्व के चार प्रमुख गुण होते हैं, जिसमें निर्णय क्षमता, लक्ष्य पर केंद्रित सोच, संरचित समस्या-समाधान, और भरोसेमंद व्यक्तित्व का होना आवश्यक है। वहीं, पीजीडीएम (फाइनेंस) निदेशक डॉ. एच. के. प्रधान ने कार्यक्रम की सोच, नवाचार और लचीलेपन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को निरंतर आत्म-निवेश और सहयोगात्मक सीखने का महत्व समझाया। इस दौरान एक्सओएल के एसोसिएट डीन डॉ. गिरीधर रामचंद्रन ने छात्रों को दिल से स्वागत करते हुए सामूहिक सीख, आत्म-अनुशासन और परिवार व नियोक्ताओं की भूमिका के प्रति आभार जताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत