आज हो सकती राजद की समानांतर कमेटी की घोषणा

राजद के जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया की शिकायत लालू यादव से

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सामानांतर कमेटी की घोषणा रविवार को हो सकती है। विवादास्पद ढंग से शंभूनाथ चौधरी को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस मसले पर भुइयांडीह स्थित लिट्टी चौक के पास रविवार को 10 बजे से बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

दूसरी ओर, इस मामले की शिकायत सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से की गई है। उन्हें बताया गया कि चौधरी को गलत तरीके से जिलाध्यक्ष बना दिया गया है। इस मामले में राजद के संविधान का उल्लंघन किया गया है। शिकायत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध राय उर्फ सुभाष यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललन यादव और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह आदि शामिल हैं। इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को भी शिकायत की कॉपी भेजी है।

सुभाष यादव, ललन यादव और बलदेव सिंह ने बताया कि सभी जानते हैं कि शंभू चौधरी को राजद की सदस्यता ग्रहण किए मात्र दो माह हुए हैं। राजद के संविधान के अनुसार, कोई कार्यकर्ता बिना एक साल बिताए न तो चुनाव लड़ सकता है और न उसे पदाधिकारी बनाया जा सकता है। ऐसे में जब शंभू चौधरी ने चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की तो उनलोगों ने राष्ट्रीय नेतृत्व से शिकायत की, जिसके आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 8 जुलाई को चुनाव स्थगित करने की अधिसूचना जारी करनी पड़ी। परंतु उन्होंने साजिश कर पूर्व निर्धारित चुनाव के दिन 10 जुलाई को गुपचुप तरीके से शंभू चौधरी को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। इसका विरोध करने पर पूर्व युवा अध्यक्ष नूर जमा के साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत उनलोगों ने जब प्रदेश अध्यक्ष से की तो उन्होंने बताया कि चुनाव हुआ है कहकर जनार्दन कुमार ने उनसे साइन करवा लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बालीगुमा जल मीनार निरीक्षण में मिली खामियां, मेयर सुधा गुप्ता ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत