टकलू लोहरा हत्याकांड में तीन आरोपी असलहा समेत गिरफ्तार
जमशेदपुर : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में टकलू लोहरा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में समीर जैना, विजय तिवारी उर्फ गोलू और अभिषेक कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से दो देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा, चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी समीर जैना पहले भी जेल जा चुका है। टकलू लोहरा की पत्नी रिक्रु लोहरा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी को लेकर दोनों में गाली गलौज हु।. विवाद के दौरान समीर जैना ने रिक्रु पर गोली चला दी। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर वन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के समय अभिषेक सिंह भी एक देशी कट्टा लेकर मौजूद था. वारदात के बाद आरोपी चोरी की बाइक से टेल्को के गायत्रीनगर भाग गए थे और विजय तिवारी को हथियार और गोली छुपाने को दिया था. फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
