जमशेदपुर : हजयात्रा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया वैसे तो सात जुलाई से ही शुरू हो चुकी है लेकिन आवेदकों की संख्या अब तक कम ही है। कारण यह कि इस बार कमेटी की ओर से यात्रा पर आने वाले खर्च और रकम वापसी का नया नियम क्या है, इसकी भी जानकारी नहीं है। जरूरी कागजात की शर्तें और फ्लाइट के खर्च को लेकर भी असमंजस है। हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। इस आनलाइन आवेदन में आधार, बैंक पासबुक, कैंसिल चेक, पासपोर्ट की स्कैन काफी और सफेद बैकग्राउंट वाली फोटो आदि शामिल हैं। शहर के धतकीडीह स्थित फैज उलूम मदरसे में शनिवार से आवेदन की सहायता शुरू हो गई है। आवेदकों को केंद्रीय सेवा चाहिए या नहीं, यह भी आवेदन में भरना होगा।
