पुलिस ने खाऊ गली गोलीकांड का 24 घंटे में कर दिया खुलासा, तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात खाऊ गली में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्त में आए युवकों में बागबेड़ा निवासी बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला, कीताडीह निवासी पवन कुमार और मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु शामिल है।

मालूम हो कि इनके द्वारा रेकी कर सीकेपी विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डु को गोली मार कर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए थे। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बादल कुमार प्रसाद का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में रेप और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। इसकी जानकारी शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर एससपी पीयूष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विक्रम शर्मा हत्याकांड में दुमका जेल कनेक्शन सामने आया, फरार आरोपियों पर ₹1 लाख का इनाम

जमशेदपुर : व्यवसायी विक्रम शर्मा की सनसनीखेज हत्या के दो महीने बाद भी इस मामले में शामिल मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत