BJP mission 2024: मिशन 2024 को लेकर भाजपा रेस, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी जमशेदपुर पहुंचे, राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का दावा

 जमशेदपुर:  अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी रेस हो चुकी है. हर स्तर पर खुद को चुनाव के लिए तैयार कर रही है. इसी क्रम में झारखंड भाजपा के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में मानगो डिमना चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया.

वाजपेयी का शनिवार को जमशेदपुर में प्रवास रहा. इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के मंत्र दिए. बताया कि 2024 के चुनाव में विजय हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को किन किन मुद्दों पर काम करना है और किस तरह से मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में  गोलबंद करना है.

 जमशेदपुर में वाजपेयी ने कहा कि आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा सभा चुनावों मे भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान मे उतरेगी और झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों और विधानसभा की सभी 81 सीटों में से  50 से ज्यादा सीटों पर  जीत दर्ज करेगी.

राज्य की हेमंत सरकार पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राज्य की जनता वर्तमान भ्रष्ट हेमंत सरकार से सरकार से झारखंड को मुक्ति दिलाएगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का दर्द छलका, बोले– आवाज दबाई गई, मैं हारा नहीं

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उच्च सदन में उपनेता पद से हटाए जाने के...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत