पोटका में पान की दुकान में अवैध लॉटरी का खेल, पुलिस ने चार को दबोचा, पांच लाख के टिकट जब्त
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर बाजार में चल रहे अवैध लॉटरी के धंधे पर सोमवार को कोवाली थाना पुलिस ने प्रहार किया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब पांच लाख के अवैध लॉटरी टिकट को जब्त किया और चार लोगों की गिरफ्तारी की.
पुलिस के इस अभियान का नेतृत्व मुसाबानी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने किया. गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से संजय कुंडू नामक व्यक्ति की पान दुकान पर छापेमारी की, जहां से पुलिस ने करीब पांच लाख के अवैध लॉटरी के टिकट जब्त किये और चार लोगों को दबोचा.
