उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य के साथ ही महापर्व छठ का समापन

उपायुक्त विजय जाधव और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी भगवान भास्कर की अर्चना की

जमशेदपुर: उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। लाखों श्रद्धालुओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए अपने परिवार की सुख शांति की कामना की।

DC Vijaya Jadhav at Chhath Ghat
उपायुक्त छठ घाट पर।

इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नदी एवं छठ घाटों पर दिखी। सबने सूर्य उपासना में लीन होकर भगवान भास्कर के उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य दिया।

घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी थी एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

DC Vijaya Jadhav doing Chhath puja
उपायुक्त विजया जाधव छठ पूजा करते हुए।

जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने भी इस दौरान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। साथ ही सबकी सुख-शांति की कामना की।

छठ महापर्व जमशेदपुर शहर एवं पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

Banna Gupta distributing Chhath prasad
पूजा के बाद बन्ना गुप्ता प्रसाद वितरण करते हुए।

राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और राज्य के खुशहाली की कामना भगवान भास्कर से की।

अपने परिवार के साथ उन्होंने क़दमा स्थित नील सरोवार छठ घाट पहूंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

अर्घ्य देने के बाद उन्होने तमाम श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया। 

Chhath ghat
छठ घाट पर भीड़।

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

आदित्यपुर में छात्रों का हंगामा, प्लेसमेंट इंचार्ज ट्रांसफर पर विरोध

आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में सैकड़ों छात्रों ने प्लेसमेंट इंचार्ज के ट्रांसफर के विरोध में गेट जाम कर प्रदर्शन किया, मौके पर पुलिस तैनात रही।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पेसा के अंतर्गत ग्रामसभा को प्राप्त है गांव संचालन की सर्वोच्च इकाई का दर्जा : विधायक संजीव सरदार

पोटका : जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर के धुमकुड़िया भवन में भूमिज समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठकशुक्रवार को आयोजित की...

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत