उपायुक्त विजया जाधव छात्रा का कुशलक्षेम जानने टीएमएच पहुँचीं, बेहतर इलाज, परिवार को हर सहयोग का वायदा

सीएम हेमंत सोरेन ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया, जरूरत होने पर छात्रा को बेहतर अस्पताल रेफर किया जाएगा, दोषी शिक्षिका पर कार्रवाई होगी

जमशेदपुर: जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव रविवार को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंची और शिक्षिका द्वारा कपड़े उतरवाए जाने के बाद शर्म से केरोसिन उड़ेलकर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली शारदा मणि गर्ल्स हाई स्कूल साकची के कक्षा नौवीं की छात्रा आर मुखी के परिवार और चिकित्सकों से मिलकर उसका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के चिकित्सकों से ऋतु के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर जरूरी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद संज्ञान लिया है। उनके निर्देशन में छात्रा का इलाज कराया जा रहा है।

उपायुक्त विजया जाधव टीएमएच में, उन्होंने छात्रा का कुशलक्षेम जाना और बेहतर इलाज का वायदा किया।

जरूरत पड़ने पर छात्रा को बड़े अस्पताल भी ले जाया जाएगा।

फिलहाल छात्रा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रा की मां का वृद्धा पेंशन पुनः चालू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से छात्रा की मां का विधवा पेंशन रुका हुआ था। जिसे तत्काल चालू करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा छात्रा के दूसरे भाई- बहन के शिक्षा- दीक्षा का प्रबंध भी जिला प्रशासन करेगी।

उन्होंने बताया कि किसी हाल में छात्रा के परिजनों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुड फ्राइडे पर जमशेदपुर श्रद्धा में डूबा, गिरजाघरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : जमशेदपुर : Good Friday के पावन अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान...

बोड़ाम प्रखंड में BLA-2 सदस्यों को SIR प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण: परविंदर सिंह

बोड़ाम: झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत