कदमा गणेश मैदान पूजा पंडाल में भक्तजनों की भीड़ उमड़ी
कोरोना संबंधी प्रतिबंधों में छूट के बाद इस बार विशाल पंडाल और मेला
जमशेदपुर: जमशेदपुर में गणेश पूजा के अवसर पर शहर की सबसे पुरानी पूजा कमिटी गणेश पूजा कमिटी बाला गणपति विलास द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में भक्तजनों ने गणपति की आराधना की। यहाँ लगातार अगले 18 सितम्बर तक भगवान गणपति की पूजा अर्चना की जाएगी।
विगत 104 वर्षों से ही कमिटी द्वारा पूजन का आयोजन क़दमा गणेश पूजा मैदान में किया जाता रहा है।

वैसे विगत दो वर्षों में कोरोना के कारण छोटे स्तर पर ही पूजन का आयोजन किया जा रहा था।
लेकिन इस बार अधिकतर बंदिशे हट जाने के बाद यहाँ विशाल पंडाल का निर्माण कर पूजन किया जा रहा है।
वहीं एक विशाल मेले का भी आयोजन यहाँ किया गया है।
गणेश पूजा के अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में यहाँ पूजा की शुरुआत की गई, जो लगातार 18 सितम्बर तक चलेगी जिसके बाद गणपति विसर्जन किया जायेगा।
