जेसीए के सदस्यों व खिलाड़ियों ने अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि दी

अमिताभ चौधरी का निधन एक युग का अंत: सौरभ तिवारी

जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और एक कुशल क्रिकेट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी की याद में शुक्रवार को कीनन स्टेडियम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस शोक सभा में जेसीए से जुड़े सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने बताया कि अमिताभ चौधरी की कमी सदैव खलेगी। झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाई दिलाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। खिलाड़ियों को हमेशा उनके हुनर के अनुसार टीम में जगह दिलाने का काम उन्होंने किया। उनके चले जाने से एक युग का अंत हो गया है।

इस दौरान सबने बारी- बारी से स्वर्गीय चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय अमिताभ चौधरी को कीनन स्टेडियम में श्रद्धांजलि।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Major crackdown on illicit liquor in Chakradharpur चक्रधरपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3200 किलो जावा महुआ जब्त, 6 भट्टियां ध्वस्त

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और उत्पाद...

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक पॉकेटमार गिरफ्तार

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर जेबकतरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को अहम सफलता मिली है। दो मई...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज का ज्येष्ठ जतरा महापर्व संपन्न, रोहतासगढ़ की वीरांगना गाथा का किया स्मरण

चाईबासा । चाईबासा में शनिवार को आदिवासी उरांव समाज द्वारा ज्येष्ठ जतरा महापर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सातों अखाड़ों...

स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, जांच की मांग

जमशेदपुर। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली स्वर्णरेखा नदी एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में नजर आई,जब डोबो पुल के नीचे हजारों की संख्या...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत