महिला दिवस पर माइकेल जॉन ऑडिटोरियम में मिस ऐंड मिसेज फैशन शो

शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागी शामिल हुए जिनके ऑडिशन के बाद 30 विवाहित और 16 वर्ष से ऊपर के 30 अविवाहित प्रतिभागियों का चयन किया गया.

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज एवं सीएसआर के तत्वाधान में बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह मिस एंड मिसेज फैशन शो का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज की मैनेजर गुरुवारी हेंब्रम ने बताया कि इस फैशन शो प्रतियोगिता के लिए 7 फरवरी से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागी शामिल हुए, जिनके ऑडिशन के बाद 30 विवाहित और 16 वर्ष से ऊपर के 30 अविवाहित प्रतिभागियों का चयन किया गया.

यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष टाटा स्टील के अर्बन सर्विसेज और सीएसआर के अंतर्गत आयोजित की जाती है.

इसका उद्देश्य घरेलू महिलाओं का सशक्तिकरण और आत्मबल बढ़ाना है.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित शहर के कई गणमान्य एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे.

इस मौके पर शहर के उन 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कोरोनाकाल के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य क‍िए.

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेर कर प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया. महिलाएं रैम्प पर जिस ऊर्जा के साथ कदमताल कर रही थीं, वो कहीं से भी लड़कियों से पीछे नहीं लग रही थीं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

बारीडीह हाई स्कूल को मिला प्लस-टू दर्जा

बारीडीह हाई स्कूल को प्लस-टू मान्यता मिलने से छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च माध्यमिक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत