जमशेदपुर में राहत का संकेत दे रहा कोरोना, 204 नए संक्रमित मिले, 757 ने दी मात, तीन मरे

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना राहत का संकेत देने लगा है. सोमवार को आधिकारिक रूप से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक भी कर रहे.


आज जहां 204 नए संक्रमित मिले तो कोविड 19 को मात देकर ठीक हो जानेवाले लोगों की संख्या करीब चार गुना 757 रही. अलबत्ता चीन लोगों की जान जरूर इस महामारी की वजह से चली गई.


लेकिन गनीमत यही रही कि कोरोना से मरनेवाले तीनों लोग पहले से कई गंभीर बीमारियों की चपेट में थे. उधर जिले में लगातार रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है.


शहर में एक समय रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से भी कम पर पहुंच गया था, वह बढ़ कर 94.59 प्रतिशत हो गया है. जिले में सोमवार को कुल 6631 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिनमें से 204 लोग संक्रमित पाए गए. जो तीन प्रतिशत से भी कम है.

थानावार संक्रमित, मानगो में सबसे ज्यादा : मानगो 34, टेल्को 27, बागबेड़ा 23, कदमा 23, परसुडीह 16, साकची 12, सोनारी 9, बिष्टुपुर 7, बिरसानगर 7, बारीडीह 6, चाकुलिया 5,, मुसाबनी 4, सिदगोड़ा 3, गोलमुरी 3. धालभूमगढ़ 1. सुंदरनगर 1 व घाटशिला 1.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

गुड फ्राइडे पर जमशेदपुर श्रद्धा में डूबा, गिरजाघरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : जमशेदपुर : Good Friday के पावन अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत