NEET UG 2026: पूर्वी सिंहभूम जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण परीक्षा, 4112 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रही।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर NEET (UG)-2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन जिले के 6 शिक्षण संस्थानों में बनाए गए कुल 8 केंद्रों पर हुआ।

इस दौरान कुल 4231 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4112 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 119 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर सघन जांच (फ्रिस्किंग), लगातार वीडियोग्राफी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया।

इसके अलावा, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष इंतजाम किए गए, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यापक तैयारियों और निगरानी के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हुई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत