डीप बोरिंग के पानी का दुरुपयोग, वाशिंग सेंटर पर नगर निगम की कार्रवाई

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध कनेक्शन काट दिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित अंबेडकर चौक के पास एक वाशिंग सेंटर द्वारा नगर निगम के डीप बोरिंग के पानी का अवैध उपयोग किए जाने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद रिंकी कुमारी ने नगर निगम के उड़नदस्ता दल को मौके पर बुलाकर जांच कराई।

जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त वाशिंग सेंटर में लंबे समय से डीप बोरिंग के पानी का अवैध कनेक्शन लेकर वाहन धुलाई का काम किया जा रहा था। इस पर पार्षद रिंकी कुमारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि डीप बोरिंग की व्यवस्था आम लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए की गई है, न कि व्यावसायिक उपयोग के लिए।

वहीं, वाशिंग सेंटर संचालक ने दावा किया कि यहां नगर निगम के कुछ अधिकारियों के वाहन भी धोए जाते रहे हैं। इस पर पार्षद ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में पेयजल का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाशिंग सेंटर का पानी कनेक्शन काट दिया। मौके पर कांग्रेस नेता राहुल यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत