टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग के ठेकेदार का दावा-टेंडर रद्द होने की अफवाह निराधार, कहा-सभी भुगतान समय पर किए

बोले- हर दिन लगभग 20 से 25 हजार रुपये का हो रहा था नुकसान , इसी वजह से टेंडर छोड़ना पड़ा, कुछ लोग बेवजह कर रहे दुष्प्रचार

जमशेदपुर : ठेकेदार राजीव राम का दावा है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग टेंडर का कोई भी बकाया नहीं है। उन्होंने सारे पैसे जमा कराए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि टेंडर रद्द होने का कारण भुगतान न करना नहीं, बल्कि उनका स्वयं का निर्णय था।

राजीव राम ने कहा कि उन्होंने रेलवे को लाइसेंस फीस, बिजली बिल और एमडी मनी समेत सभी जरूरी भुगतान समय पर और नियमित रूप से जमा किए हैं।

उन्होंने बताया कि करीब 9 महीने तक उन्होंने पार्किंग का संचालन किया, जो बिना भुगतान के संभव नहीं है। उनके अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर यह गलत प्रचार कर रहे हैं कि आर्थिक कमजोरी के कारण वे टेंडर नहीं चला पाए।

राजीव राम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए खुला चैलेंज भी दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रेलवे के किसी भी अधिकारी से लिखित प्रमाण लाकर यह साबित कर दे कि टेंडर भुगतान न करने के कारण रद्द हुआ, तो वह उसे 1 करोड़ रुपये का इनाम देंगे। इतना ही नहीं, यदि यह साबित हो जाता है कि रेलवे ने उनसे टेंडर छीना है तो वे 5 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हैं।

उन्होंने आगे बताया कि प्रतिदिन 20 से 25 हजार रुपये के नुकसान के कारण उन्होंने स्वेच्छा से टेंडर छोड़ा। कुल मिलाकर उन्हें 30 से 40 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ। फिलहाल, वे आगामी री-टेंडर में भाग लेने की तैयारी कर रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत