पूर्वी सिंहभूम जिले के 65 स्वास्थ्य केंद्रों में न्यू बेबी केयर कॉर्नर का होगा निर्माण

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, परिवार नियोजन, ममता वाहन, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम सहित तमाम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की गई । सरकारी संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आंकड़ों पर ध्यान रखने से ज्यादा जरूरी है कि नागरिक इलाज से संतुष्ट होकर घर वापस लौटें ।

सदर अस्पताल में डायलिसिस सुविधा की समीक्षा में बताया गया कि अप्रैल से नवंबर माह तक कुल 835 लोग लाभान्वित हुए हैं, उपायुक्त द्वारा डायलिसिस यूनिट के बेहतर संचालन एवं मरीजों के उचित देखभाल का निर्देश दिया गया ।

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भी डायलिसिस यूनिट के बेहतर संचालन का निर्देश दिया गया ताकि घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को डायलिसिस के लिए जमशेदपुर नहीं आना पड़े। अनुमंडल अस्पताल में सी-सेक्शन से भी इलाज की समीक्षा की गई ।

उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी-कर्मी एवं विशेषकर एमओआईसी को संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने, संस्थागत प्रसव को लेकर लोगों के बीच जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि पहला एएनसी (गर्भावस्था पूर्व देखभाल) रजिस्ट्रेशन में अपेक्षित सुधार लाएं, चौथे एएनसी तक फॉलोअप करें ताकि संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जा सके। सभी लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, कोई भी सुयोग्य लाभुक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे इसे सुनिश्चित करें ।

बहरागोड़ा, चाकुलिया, पटमदा और गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंडों में टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करें। कुपोषण उपचार केंद्र में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग गतिविधियों को सशक्त बनाने का निर्देश दिया गया ।

उपायुक्त ने ममता वाहन की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि सभी एमओआईसी संबंधित बीडीओ के साथ बैठक कर प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक वाहन जरूर टैग करें। डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने, फॉगिंग, जागरूकता अभियान एवं नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत सभी गतिविधियों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में एनीमिया जांच अभियान का विस्तार करने के निर्देश दिए गए।

परिवार नियोजन के अंतर्गत नसबंदी जैसे स्थायी उपायों को प्रखंड स्तरीय सीएचसी की क्षमता के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से लागू करने, सभी चिकित्सीय संसाधनों को अपडेट रखने एवं ऑब्जर्वेशन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डॉ रंजीत पांडा, डॉ ए मित्रा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया, सभी एमओआईसी, डीपीसी, डीपीएम, डीडीएम, बीएएम, बीपीएम, बीडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत