जमशेदपुर में अवैध वसूली के खिलाफ वाहन चालकों का प्रदर्शन, घंटों जाम रहा पार्किंग गेट

जमशेदपुर । टाटा कंपनी के बर्मामाइंस पार्किंग स्थल पर गुरुवार को ट्रक और ट्रेलर चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार विरोध शुरू किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में चालक पार्किंग गेट पर जुट गए और मुख्य गेट को जाम कर दिया, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

प्रदर्शनकारी चालकों का आरोप है कि पार्किंग में तैनात कर्मचारी उनसे बिना पर्ची और बिना आदेश के कैश में पार्किंग शुल्क के अलावा मेडिकल जांच के नाम पर 250 रुपये जबरन वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि टेस्टिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा खून लिया जाता है और इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, जिससे चालक असहज और आशंकित हैं।

ड्राइवरों ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर उन्हें पार्किंग में प्रवेश नहीं दिया जाता और कई बार उन्हें घंटों तक बाहर खड़ा रहना पड़ता है। लगातार हो रही वसूली और आर्थिक बोझ के चलते चालक वर्ग में नाराजगी बढ़ी, जिसका नतीजा आज के विरोध में देखने को मिला।

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने कहा कि यह वसूली पूरी तरह अवैध है और इसके लिए कोई सरकारी आदेश भी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 7 से 8 हजार ड्राइवर टाटा कंपनी के कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन से जुड़े होते हैं, ऐसे में इस तरह की वसूली ड्राइवरों का शोषण है।

यूनियन ने प्रशासन और टाटा प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और चेतावनी दी है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में संगठन के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव राजेश तिवारी, संगठन मंत्री सोनू महतो, सलाहकार बबलू सिंह, बंटी कुंभकार, इमरान अंसारी, रवि यादव और बड़ी संख्या में ड्राइवर शामिल रहे। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं और औद्योगिक आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गांवों और शहरों को अनुदान दिया जा रहा है और राज्य भर में विकास कार्य चल रहे हैं: चीमा

संगरूर, 12 जून (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैंने नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्णय...

असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत (लीड)

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत