घाटशिला के झामुमो प्रत्याशी की जीत पर सरायकेला में झामुमो नगर व प्रखंड कमेटी ने निकाला विजय जुलूस

सरायकेला : घाटशिला विधानसभा में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत दर्ज करने की खुशी में झामुमो सरायकेला नगर और प्रखंड कमिटी द्वारा विजय जुलुस निकाला गया।

सरायकेला के गैरेज चौक से जुलूस का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अबीर ग़ुलाल लगाते हुए लड्डू बांटे तथा जमकर आतिशबाजी की। शिबू सोरेन अमर रहे, रामदास सोरेन अमर रहे, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, सोमेश सोरेन जिंदाबाद, घाटशिला वासी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इनका विजय जुलूस बाजार क्षेत्र में निकला।

झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासियों का सच्चा हितैषी झामुमो ही है। जनता यह समझती है , भाजपा के जुमला को जान गयी है इसलिए सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजय दिलायी।

इस अवसर पर हरिहर लोहार, शम्भू आचार्य, उमेश भोल, सुरेश हेमब्रम,अबिनाश कबी, जॉनी हाजरा,विजय महतो, गणेश गागराई, निरेन सोरेन, सामु किस्कू, हेमंत सिंह, अमूल्य महतो, सुमित रथ, बिशू महतो, नरेंद्र महतो, बबलू सिंह, सुनील साहू, कृष्णा राणा, मंटू आचार्य, अजय नंदी, राजू महाली, सूरज सिंह, सनत महतो, मनीष दास, विक्रम परमाणिक सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत