सरायकेला : घाटशिला विधानसभा में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत दर्ज करने की खुशी में झामुमो सरायकेला नगर और प्रखंड कमिटी द्वारा विजय जुलुस निकाला गया।
सरायकेला के गैरेज चौक से जुलूस का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अबीर ग़ुलाल लगाते हुए लड्डू बांटे तथा जमकर आतिशबाजी की। शिबू सोरेन अमर रहे, रामदास सोरेन अमर रहे, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, सोमेश सोरेन जिंदाबाद, घाटशिला वासी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इनका विजय जुलूस बाजार क्षेत्र में निकला।
झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासियों का सच्चा हितैषी झामुमो ही है। जनता यह समझती है , भाजपा के जुमला को जान गयी है इसलिए सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजय दिलायी।
इस अवसर पर हरिहर लोहार, शम्भू आचार्य, उमेश भोल, सुरेश हेमब्रम,अबिनाश कबी, जॉनी हाजरा,विजय महतो, गणेश गागराई, निरेन सोरेन, सामु किस्कू, हेमंत सिंह, अमूल्य महतो, सुमित रथ, बिशू महतो, नरेंद्र महतो, बबलू सिंह, सुनील साहू, कृष्णा राणा, मंटू आचार्य, अजय नंदी, राजू महाली, सूरज सिंह, सनत महतो, मनीष दास, विक्रम परमाणिक सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
