विजया मिलन समारोह में नारी शक्ति ने 60 महिलाओं को किया सम्मानित

बिष्टुपुर चैम्बर भवन में हुआ आयोजन; चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नारी शक्ति के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में विजया मिलन समारोह सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा की अध्यक्षता में समाज हित के क्षेत्र में कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, बंग बंधु के महासचिव उत्तम गुहा, परशुडीह थाना प्रभारी अभिनाश कुमार, समाजसेवी पूरबी घोष, शुभंकर चटर्जी, विजय खां, उत्थान मुखर्जी, प्रिंस सिंह, अशोक दत्ता, अजय मंडल और नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने कहा कि हर वर्ष इस समारोह का आयोजन महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं जो घरेलू होने के बावजूद किसी न किसी माध्यम से समाज के बीच रहकर समाज हित के कार्यों को संपन्न करती हैं। नारी शक्ति ऐसी महिलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत में भवानी दयानी गीत पर देवांजलि रायचौधरी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा, अन्वेषा बरूआ, रत्ना पात्र और अनुशिखा दे ने भी एकल नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद, समाज हित में सक्रिय 60 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत