जमशेदपुर के चंदुका परिवार की मंजू अग्रवाल का निधन से शोक की लहर, 7 अक्टूबर तक होगी बैठक

जमशेदपुर। शहर के सोनारी सर्किट हाउस क्षेत्र निवासी व प्रतिष्ठित कारोबारी सह समाजसेवी चंदुका परिवार की वरिष्ठ सदस्य मंजू अग्रवाल का निधन 2 अक्तूबर, गुरुवार को हो गया। वे राजकुमार अग्रवाल चंदुका की धर्मपत्नी थीं।

स्व.मंजू अग्रवाल के निधन से सामाजिक और औद्योगिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे न केवल एक सुसंस्कृत परिवार की मुखिया थीं, बल्कि समाजसेवा में भी वे चढ़कर भूमिका निभाती थी । वे धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़ी थी और कई मंदिरों के निर्माण में भी योगदान दिया ।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शोक सभा (बैठक) का आयोजन 5 अक्तूबर (रविवार) से 7 अक्तूबर (मंगलवार)
हर दिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उनके नारायणी निवास, 35 सर्किट हाउस एरिया नार्थ वेस्ट, रोड नंबर 15, सोनारी, जमशेदपुर पर किया जा रहा है।

पहले दिन की बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और मंजू अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। , इन लोगों में राजकुमार संघी, मनोज कावटिया, प्रभु कावटिया, बिल्लू जैन, कैलाश सरायवाला, सांवरमल शर्मा, विनोद अग्रवाल और पवन पोद्दार आदि शामिल थे।

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मंजू अग्रवाल का एकादशा : 13 अक्टूबर (सोमवार), द्वादशा एवं प्रसाद : 14 अक्टूबर (मंगलवार), को दोपहर 12:30 बजे से और गरुड़ पुराण विदाई उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे से होगी.

उपरोक्त सभी कार्यक्रम उनके निवास स्थान पर ही आयोजित किए जाएंगे।

शोकाकुल परिजनों में राजकुमार अग्रवाल (चंदुका) – पति, संगम अग्रवाल – पुत्र, यश अग्रवाल – पौत्र, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, किशन कुमार अग्रवाल – देवर समेत समस्त चंदुका परिवार के सदस्य (गुहाला, राजस्थान निवासी) शामिल हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत