9 व 13 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम आएंगी विधानसभा की दो समितियां, सर्किट हाउस सभागार में होगी बैठक

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की दो महत्वपूर्ण समितियों का दौरा इस माह पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति 9 अक्टूबर को तथा युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति 13 अक्टूबर को जिले का निरीक्षण दौरा करेंगी।

इस दौरान दोनों समितियों द्वारा सर्किट हाउस सभागार, जमशेदपुर में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

इस आशय की सूचना विधानसभा सचिवालय, रांची द्वारा आधिकारिक रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

दोनों समितियों का यह दौरा विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा एवं प्रगति की वस्तुस्थिति जानने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

समितियों के कार्यक्रम :

  1. सरकारी उपक्रम समिति
    दौरे की तिथि: बुधवार, 9 अक्टूबर 2025
    स्थान: सर्किट हाउस सभागार, जमशेदपुर
    समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से
    सभापति: निरल पुरती, विधायक
    सदस्यगण:
    जनार्दन पासवान, भूषण तिर्की, अमित कुमार यादव,
    राजेश कच्छप
  2. युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति
    दौरे की तिथि: रविवार, 13 अक्टूबर 2025
    स्थान: सर्किट हाउस सभागार, जमशेदपुर
    समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से
    सभापति: सविता महतो, विधायक
    सदस्यगण:
    प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह,
    कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह
    बैठक में ये विषय रहेंगे प्रमुख
    बैठकों के दौरान संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, बजट उपयोगिता, तथा भविष्य की कार्ययोजना से संबंधित बिंदुओं पर समिति को प्रस्तुति दी जाएगी।

साथ ही, स्थानीय स्तर पर आ रही वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को लेकर भी चर्चा की संभावना है।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज, प्रपत्र एवं अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

घाघीडीह सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी सेंध, महिला मुलाकाती ने बनाया बंद अपराधियों का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बावजूद एक...

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत