झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल शुरू की है। यहां हर दिन घंटी बजते ही 20 मिनट का ‘रीडिंग आवर’ आयोजित किया जाता है, जिसमें छात्र, शिक्षक और विद्यालय के कर्मचारी सभी अपनी-अपनी पसंद की किताब पढ़ते हैं।
इस पहल की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने की है। उनका मानना है कि पढ़ना केवल परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि सोचने, समझने, कल्पना करने और व्यक्तित्व विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है।
डिजिटल दौर में जहां बच्चों की किताबों से दूरी बढ़ रही है, वहीं टांगराईन का यह सरकारी स्कूल पढ़ने की संस्कृति को फिर से जीवित करने का प्रयास कर रहा है। यह पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है और अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
📚 क्या हर स्कूल में ऐसा ‘रीडिंग आवर’ होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 झारखंड और देश की सकारात्मक एवं प्रेरणादायक खबरों के लिए Town Post को Subscribe करें। #ReadingHour #Potka #Jamshedpur #Jharkhand #Education #GovernmentSchool #ArvindKumarTiwari #School #Reading #Books #Students #Teacher #PositiveNews #GoodNews #JharkhandNews #HindiNews #NewsShorts #TownPost #EducationReform #InspiringStory #Shorts #BookReading #Learning #IndiaEducation
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7
