रामनवमी के मौके पर मानगो सहारा सिटी के श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन

जमशेदपुर : श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर, सहारा सिटी, मानगो, जमशेदपुर में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

यह मंदिर वर्ष 2011 में बिल्डर द्वारा स्थापित किया गया था, जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं के साथ विशेष रूप से श्रवणेश्वरी महादेव विराजमान हैं। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ ध्वज (झंडा) पूजन एवं परिवर्तन से की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच अपने-अपने घरों में लगाने हेतु धार्मिक ध्वज वितरित किए गए। साथ ही पूरे कॉलोनी क्षेत्र में मंगल कामनाओं के साथ परिक्रमा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष—सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सभी ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

मंदिर में नियमित रूप से हिंदू रीति-रिवाजों एवं सनातन धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे इस स्थल का विशेष धार्मिक महत्व है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की आस्था जुड़ी हुई है।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं देखरेख एस. एन. पाल जी द्वारा किया गया। सहयोगियों के रूप में मृत्युंजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, केश्वर साहू, श्रीकांत मेहता, साधु शरण सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक गुप्ता, मुकुल सिंह, ईश्वर चंद्र शर्मा, दुर्गा राव, हिमांशु शुक्ला, सतीश चंद्र मिश्रा, शंभू त्रिवेदी, अभिषेक परमार एवं अभिलाष राज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिला श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अनिल वर्मा ने दक्षिणमुखी हनुमान जी को चांदी का मुकुट अर्पित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

अंत में पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कॉलोनी के सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में उत्कल दिवस पर ओड़िया भाषा संस्कृति व परंपरा को कायम रखने का लिया संकल्प

सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार, सरायकेला के बैनर तले गौरवमयी उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पाठागार नाटक भवन में उत्कल गौरव...

जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत