टीएमएच गेट पर सिक्योरिटी गार्ड और एक मरीज के परिजन बीच मारपीट

आक्रोशित लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नारेबाजी की, गेट जाम कर दिया

हेलमेट पहनने को लेकर हुआ विवाद, बात बढ़ती गई, बाद में पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

जमशेदपुर : शहर के टाटा मुख्य अस्पताल के मुख्य गेट पर मंगलवार को सिक्योरिटी गार्ड और एक मरीज के परिजन के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई।

बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भर्ती पिता को डिस्चार्ज कराने अस्पताल पहुंचा था. इसी दौरान गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से उसकी कहासुनी हो गई.

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर जाम हटवाया और माहौल को शांत कराया.फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत