जमशेदपुर : प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने लाखों के जेवर उड़ाए, गिरफ्तार

जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गरुड़बासा में एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीत लिया और फिर लाखों रुपये के गहने लेकर फरार होने की कोशिश की। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर की अलमारी से जेवरात और नगद गायब पाए गए।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान पूजा पांडेय नामक युवती से हुई थी, जो शहर में एक पीजी में रहती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई। इसी दौरान निखिल के घर में जनेऊ का कार्यक्रम था, जिसमें पूजा भी शामिल होने के लिए पहुंची। कार्यक्रम के दौरान उसने घर के लोगों से घुलमिलकर उनका भरोसा जीत लिया।

परिवार का विश्वास हासिल करने के बाद निखिल ने अपनी अलमारी की चाभी भी उसे दे दी। 06 मार्च को जब जनेऊ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निखिल की बुआ घर लौटने की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें अपनी अलमारी से मंगलसूत्र निकालना था। इसके लिए निखिल बार-बार पूजा से चाभी मांग रहा था, लेकिन वह लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर चाभी देने से बचती रही। इस पर घरवालों को शक हुआ। इसी दौरान यह भी पता चला कि युवती ने आसपास के पड़ोसियों का भी विश्वास जीतकर उनके घरों से अलमारी की चाभी और गहने गायब करने की कोशिश की थी।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पूजा पांडेय पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि वह युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देती है और मौका मिलते ही जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल गोविंदपुर थाना पुलिस युवती को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीटी एसपी कुमार शिवा आशीष के अनुसार हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ किया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई मंत्रियों व विधायकों ने रक्तदान कर महादान से जुड़ने का दिया संदेश

रांची : झारखण्ड विधानसभा औषधालय में सोमवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्रीगण एवं विधायकों ने रक्तदान...

जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान समेत 22 वार्ड पार्षदाें ने ली शपथ

अर्चना दुबे बनी उपाध्यक्ष, कुल 11 वोट मिले, सुरेश शर्मा को 6 , इरशाद हैदर को 3 व राहत हुसैन 2 वोट मिले जमशेदपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान समेत 22 वार्ड पार्षदाें ने ली शपथ

अर्चना दुबे बनी उपाध्यक्ष, कुल 11 वोट मिले, सुरेश शर्मा को 6 , इरशाद हैदर को 3 व राहत हुसैन 2 वोट मिले जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत