होली के रंगो में सराबोर हुआ जमशेदपुर, उत्साह से मना रंगोत्सव

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत देश भर में दिखा होली का उल्लास और उत्साह। सुबह से ही अबीर गुलाल और ढोर नगाड़ों की गूंज दिखी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिले। स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया। इस त्योहार में भाईचारे का संदेश दिया।

शहर की गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों में सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की टोली रंग-गुलाल की मस्ती में दिखे। क्या छोटे, क्या बड़े—हर कोई अपने अंदाज में त्योहार का आनंद लेता नजर आया।

कहीं डीजे की धुन पर युवाओं की टोली थिरकती दिखी तो कहीं पारंपरिक गीतों के साथ लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आए।

बच्चों ने पिचकारियों से रंगों की बौछार की, वहीं महिलाओं ने भी समूह में होली मिलन समारोह का आयोजन कर पर्व की खुशियां बांटीं।

शहर के साकची, मानगो, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, टेल्को, खड़गाझार, बारीगोड़ा, टेल्को, गाेविंदपुर समेत सभी इलाके के प्रमुख चौक-चौराहों और आवासीय इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे लोग बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठा सकें। कुल मिलाकर होली के रंग में रंगा जमशेदपुर भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की मिसाल पेश करता नजर आया।

दूसरी ओर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग भी दिखी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर भी दिखा जश्न

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू के आवास पर भी मनी होली।

जमशेदपुर :ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों के साथ-साथ सगे-संबंधी और मित्र भी मौजूद रहे।

जमशेदपुर : शहर के समाजसेवी राजकुमार सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। सबको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जोहार!

रंगों और सौहार्द के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह शुभ अवसर आपके जीवन में उमंग, भाईचारा और खुशहाली के नए रंग भर दे।

इस होली पर भी झारखण्ड की अबुआ सरकार राज्य की बहनों को मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि पर्व से पूर्व सीधे उनके खातों में भेज रही है, ताकि हर घर की खुशियाँ दोगुनी हों।

अबुआ सरकार समस्त झारखण्डवासियों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

— हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री, झारखण्ड

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

SDPO SARAIKELA संग बातचीत बेनतीजा, परिजनों को थाने बुलाकर वार्ता का आग्रह

16 अप्रैल को संध्या 7 बजे राजनगर स्थित तारा होटल के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए थे पशु चिकित्सक रातू हांसदा राजनगर सामुदायिक...

Jamshedpur DC Review Meeting: प्रशासन को सख्त निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध समाधान और पेयजल-बिजली पर फोकस

==राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और भूमि मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश JAMSHEDPUR : जमशेदपुर समाहरणालय में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

खालसा वॉरियर एकादश बनी केपीएल चैंपियन, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

रौनक बने प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ व सिक्सर किंग का खिताब जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान...

जुगसलाई में कार पेड़ से टकराई, कई घायल

जमशेदपुर के जुगसलाई में गुरुवार तड़के कार पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के कई लोग घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत